परिचय एवं उद्देश्य

आध्यात्मिक युग निर्माण अभियान के अन्तर्गत संचालित विश्वविद्यालय

आध्यात्मिक विद्यापीठ इक्कीसवीं सदी में स्थापित आध्यात्मिक युग का निर्माता एवं धर्म तथा दर्शन का मूलाधार है। यह सनातन संविधान आधारित शासन व्यवस्था एवं अन्तरराष्ट्रीय संगठन के रूप में कार्यरत है। विद्यापीठ का केन्द्रीय कार्यालय आदि कैलाश मार्ग, जाजर देवल, पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) में स्थित है।

संकल्प — विश्व एवं राष्ट्र में अध्यात्म दर्शन, भक्ति, योग, आत्मानुभूति, प्रेम, शांति, सद्भावना एवं विश्वबंधुत्व का जागरण।

उद्देश्य (Aims)

  • सनातन संविधान आधारित शासन व्यवस्था एवं जीवन मूल्यों का प्रचार-प्रसार।
  • अध्यात्म दर्शन, योग एवं आत्मानुभूति की विश्वस्तरीय शिक्षा व्यवस्था।
  • युवाओं में चरित्र निर्माण, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति का संचार।
  • निःशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा एवं ग्रामीण विकास की योजनाएँ।
  • गौ-सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं जैविक कृषि को प्रोत्साहन।
  • विश्वबंधुत्व, सद्भावना एवं शांति हेतु अन्तरराष्ट्रीय संगठन का विस्तार।

पद संरचना एवं प्रशासनिक स्तर

केन्द्रीय स्तर

कुलाधिपति, निदेशक, उप निदेशक, महासचिव एवं केन्द्रीय कार्यसमिति।

अन्तरराष्ट्रीय स्तर

अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष, सचिव एवं देश-प्रभारी।

राष्ट्रीय स्तर

राष्ट्रीय अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष एवं प्रकल्प प्रमुख।

प्रदेश एवं जिला स्तर

प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष एवं जिला संयोजक।

केन्द्र स्तर

ज्ञान, भक्ति एवं कर्म योग केन्द्रों के संयोजक तथा सह संयोजक।